Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री साय पंगत में बस्तर दरभा से आयी मितानिन दीदियों जयमनी नाग और कवर्धा की बैगा जनजाति की दसनी बाई के साथ भोजन करने बैठे. भोजन में दही मिर्ची, लाई बड़ी, बिजौरी, चावल पापड़, चना, लाल भाजी, जिमीकांदा, मुनगा की सब्जी, इडहर कड़ी, भरवा करेला, चावल, कोदो चावल, रोटी, मीठे में रागी लड्डू, अंदरसा, गुलगुला, पीड़िया, मठ्ठा आदि परोसा गया.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. सिस्टम को हाईटेक कर हम इस दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने आज अपने आवास से 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर यह बात कही.
Chhattisgarh News: केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अधोसंरचना में अतिरिक्त व्यय भार आता है. माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं.
Chhattisgarh News: लंबे समय से केबल ऑपरेटर्स विवाद से क्षेत्र में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी और अशांति को गंभीरता से लेते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा की है. इस संबंध में आईजी और एसपी दुर्ग से भी केबल वार को लेकर बातचीत हुई है.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 11 जुलाई को अटल नगर नवा रायपुर स्थित जैव विविधता पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन शाम 4 बजे से होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित समस्त अतिथिगणों द्वारा पौधों का रोपण किया जाएगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन कर रही है. आप सामान पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेंगी. आप तैयारी करें. दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा.
Chhattisgarh News: मायावती ने X पर पोस्ट कर लिखा छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के आस्था के केन्द्र गिरौदपुरी से लगा हुआ अमर गुफा में असामाजिक तत्वों के द्वारा परमपूज्य बाबा गुरूघासी दास जी के जय स्तंभ को काटकर फेंक दिया जाना अति-चिन्ताजनक है.
Chhattisgarh News: लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा पूरे देश में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है. यह कार्यक्रम 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा में आयोजित होगा. इन कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए बीजेपी ने समिति का भी गठन किया गया है समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को बनाया गया है.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में पहली बार रिश्वत लेते एसडीएम के गिरफ्तारी पर कहा है, कि अब छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अफसर के खिलाफ इसी तरीके की कार्यवाही चलती रहेगी और उन्होंने भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों को चेतावनी देते हुए, कहा है कि वे सुधर जाए वरना उन्हें जेल की हवा खाना पड़ेगा.
Chhattisgarh News: दुनिया में आज योग दिवस मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में भी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 35 हजार लोगों ने एक साथ योग किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योग दिवस की बधाई दी.