सबसे पहले समाजवादी पार्टी के नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक विवादित बयान दिया. पांडेय ने कहा, "कंस भी एक राजा था, जो कृष्ण के जन्म से डरता था, और उसे ये डर था कि कृष्ण के आने के बाद उसकी सत्ता समाप्त हो जाएगी. ठीक वैसे ही कुछ लोग अखिलेश यादव से डरते हैं."
Bihar: 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार दौरे जा रहे हैं. PM मोदी के बिहार दौरे पर राजनीति गरमाई हुई है. इसी बीच अब PM के बिहार विजिट पर RJD सुप्रीमो लालू यादव के लाल तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं.
CM Yogi: योगी ने कहा कि कई क्षेत्रों से धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं. इन पर तत्काल कार्रवाई की जाए. धर्मस्थल परिसर से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आनी चाहिए. यदि ऐसा होता है तो नोटिस दें. निर्देश नहीं मानने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए.
यूपी सरकार ने 10 प्रमुख सेक्टरों को चिन्हित किया है, जिन पर काम करके राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा. इनमें कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, IT, ऊर्जा, नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. यानी, अगर आप किसान हैं तो कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ मिलेगा, अगर आप उद्योगपति हैं तो निवेश के नए मौके मिलेंगे.
Delhi CM: दिल्ली बीजेपी के इस भव्य कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है. देशभर के एनडीए नेता दिल्ली की ओर रवाना हो चुके हैं. वहीं, इस शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा शामिल नहीं होंगे.
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "यह दोहरे मापदंड की राजनीति है. आप खुद तो अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन दूसरों के बच्चों के लिए उर्दू को ज़रूरी बनाना चाहते हैं. क्या यह सही है? आप मौलवी बनाना चाहते हैं, कठमुल्लापन की ओर समाज को ले जाना चाहते हैं."
Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में भगदड़ मचने से करीब 10 घंटे बाद तीनों शंकराचार्यों, साधु-संतों और नागा बाबाओं ने अमृत स्नान किया.
दिल्ली में बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ का विशेष योगदान तय किया है! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली की 14 सीटों में से प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और इनमें से एक सीट आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा की है.
इस विवाद में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है. यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आशीष पटेल को कांग्रेस में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. अजय राय ने यह भी आरोप लगाया कि योगी सरकार एसटीएफ का इस्तेमाल मंत्रियों को डराने के लिए कर रही है.
Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी (CM Yogi) ने संभल जिले में हुई हालिया सांप्रदायिक हिंसा को लेकर विधानसभा में बड़ा बयान दिया. उन्होंने संभल के दंगों के इतिहास गिनाए और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी. योगी ने कहा कि जिन लोगों ने पत्थरबाज़ी की है, वे […]