भाजपा पर हमला करते हुए गांधी ने कहा, "मैं 2004 से राजनीति में हूं और भाजपा मेरे लिए गुरु की तरह रही है, क्योंकि इसने मुझे सिखाया है कि क्या नहीं करना चाहिए." उन्होंने कहा, "90 प्रतिशत लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना मेरा मिशन है और अगर मुझे राजनीतिक नुकसान भी उठाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा."
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा के बारे में अपनी स्थिति कांग्रेस नेतृत्व को बता दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में सीटों के लिए साझेदारी हरियाणा और महाराष्ट्र के समझौतों पर निर्भर करेगी.
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार किसी की आस्था के साथ खेल रही है. सतनामी समाज जैत खम्भ तोड़ने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था.
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा अगर कोई सोचे कि सोशल इकोनॉमिक सर्वे नहीं होगा, इंस्टीट्यूशनल सर्वे नहीं होगा या आरक्षण में 50 प्रतिशत की सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी तो वह गलत सोच रहा है. ये सब होगा. हिंदुस्तान की जनता ने मन बना लिया है.
Mayawati: मायावती ने कांग्रेस पार्टी को दोगले चरित्र की पार्टी करार देते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही है जिसने कभी भी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया, ना तो जीते जी ना ही मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न दिया.
जेजेपी ने पोस्ट किया, “जिसने ज़मीन छीनकर लूटे जमींदार, बताओ कौन है वो गद्दार; जिसने स्याही कांड से की पार्टी लाचार, बताओ कौन है वो गद्दार? कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, "आप कविता नहीं जानते, इसलिए कोशिश मत करो. आप केवल 'गद्दारी' में अच्छे हैं."
उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा, "मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस की जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडा रखने की घोषणा का समर्थन करती है?"
Amit Shah: सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है.
वहीं सर्वे के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनावों की तरह ही आम आदमी पार्टी (AAP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) सहित अन्य पार्टियां हरियाणा में संघर्ष करती रहेंगी, जहां दोनों ही एक भी सीट नहीं जीत पाएंगी.
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शाम को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए जाएंगे.