ISIS Terrorist Arrested: पुणे मॉड्यूल के आतंकियों ने दिल्ली और मुंबई के कई वीवीआईपी इलाकों की रेकी की थी. आतंकी रिजवान को जांच एजेंसी NIA ने वॉन्टेड घोषित किया था.फिलहाल आतंकी से स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है.
सुनवाई के दौरान, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हम दिल्ली पुलिस की जांच से असंतुष्ट हैं. जज ने कहा कि शुक्र है कि दिल्ली पुलिस ने बारिश के पानी का चालान नहीं काटा, जैसे आपने ड्राइवर को गिरफ्तार किया.
रअसल पुलिस ने घटना वाले दिन कोचिंग के बाहर SUV लेकर निकलने वाले मनुज कथूरिया को गिरफ्तार कर लिया था. आरोप था कि गाड़ी निकलने से पानी का प्रेशर बढ़ा और कोचिंग के अंदर पानी घुसा.
अदालत ने यह सवाल भी पूछा कि क्या इस मामले में MCD के अधिकारियों की जांच की गई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ओल्ड राजेंद्र नगर में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है.
हादसे के बाद एक सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई कि कोचिंग सेंटर के बाहर पानी से लबालब सड़क से तेज रफ्तार में एक गाड़ी निकली थी. इसके बाद ही कोचिंग सेंटर में पानी घुसना शुरू हुआ था, क्योंकि पानी के प्रेशर से सेंटर का गेट टूट गया था.
राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है. याचिका में दिल्ली सरकार, एमसीडी और राव के कोचिंग सेंटर को पक्ष बनाया गया है. याचिका में मांग की गई है कि छात्रों की सुरक्षा और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए.
Rau's IAS कोचिंग के बेसमेंट में डूबकर 3 छात्रों की मौत के बाद प्रशासन एक्शन शुरू कर दिया है. कोचिंग के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए 5 बुलडोजर पहुंच गए हैं.
Delhi Coaching Incident: पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बेसमेंट में पानी इतनी तेजी से कैसे भर गया. वहीं, सोमवार को संसद में भी इस हादसे पर चर्चा होने की उम्मीद है. अब इस हादसे पर कई सवा भी उठ रहे हैं.
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "22 जुलाई से ही स्थानीय लोग इलाके में नाले जाम होने के कारण जलभराव की शिकायत कर रहे थे लेकिन आप विधायक दुर्गेश पाठक ने नालों की सफाई के लिए कुछ नहीं किया."
Delhi Coaching Incident: पुलिस ने बीएनएस की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की है. कोचिंग सेंटर का मैनेजमेंट और सिविक एजेंसी के लोग जांच के दायरे में हैं.