India US Trade Deal: भारत और अमेरिका ने एक इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट फ्रेमवर्क पर सहमति बनाई है, जो भविष्य में व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की नींव बनेगा. इसका उद्देश्य पारस्परिक और संतुलित व्यापार, सप्लाई चेन को मजबूत करना, गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करना और डिजिटल व तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाना है.