छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शुक्रवार को राजधानी रायपुर के जीरो मॉल में फिल्म शतक देखी. फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये केवल फिल्म नहीं बल्कि राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा की भावना का सजीव दस्तावेज है.