CG News: आरंग के निस्दा गांव में अवैध फर्शी पत्थर खनन और महानदी में मलबा डंप करने के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सभी दोषी पट्टेदारों की माइनिंग लीज रद्द कर दी गई है और क्षेत्र में अब कोई लीज कार्यरत नहीं है. कोर्ट ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.