Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सुनहरा मौका है. इंडियन आर्मी में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, जबलपुर (मध्य प्रदेश) महिला मिलिट्री पुलिस के पद के लिए एक रिक्रूटमेंट रैली आयोजित कर रहा है. जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चुनी हुई महिला उम्मीदवार हिस्सा लेंगी.