Indian Railways Bedroll Rules: रेलवे के नियमों के अनुसार, 1st AC, 2nd AC और 3rd AC के किराए में बेडरोल की सुविधा शामिल होती है. यानी इन कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सामान्य तौर पर चादर, कंबल, तकिया और तौलिया दिया जाता है.
Sleeper Coach Bedroll Facility : रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कई जरूरी फैसले लेता है. इसी कड़ी में रेलवे ने यात्रियों का सफर आसान और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है. पहले जहां एसी (AC) कोचों में बेडरोल की सुविधा दी जाती थी, वहीं अब स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी. इसके लिए रेलवे ने एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दे दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्लीपर कोच में बेडरोल की सुविधा किस ट्रेन से शुरू की गई है.