इंदौर के देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. संरचना के आधार समेत प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 52 होगी जबकि प्रतिमा का वजन लगभग 14 टन होगा.
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक छात्रा 3 घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही, लेकिन उसका खून नहीं बहने के कारण डॉक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया. सिर में अंदरुनी चोट लगने की वजह से बाद में लड़की ने दम तोड़ दिया.
Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हिंदू भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है. यहां एक क्लब में शराब पार्टी के दौरान DJ ने लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगवाए.
इंदौर में पुलिस ने हवाला के एक करोड़ 30 लाख रुपये बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि ट्रैवल्स दफ्तर के कर्मचारी ने ही पुलिस को शक के आधार पर जानकारी दी थी.
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ते की मौत के बाद तेरहवीं का आयोजन किया गया. लोगों ने बाल मुंडवाए और स्ट्रीट डॉग्स को भोज दिया. श्रद्धांजलि देते हुए पोस्टर और बैनर भी लगाए गए. भोज में दूध, टोस्ट, जलेबी, पेडिग्री, टमाटर, पनीर, रोटी और पोहा जैसे व्यंजन दिए गए थे
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 3 साल की बच्ची ने देह त्याग दिया है. उसके नाम दुनिया में सबसे कम उम्र में देह त्याग करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. जानिए बच्ची ने ऐसा क्यों किया और संथारा प्रथा क्या है?
मध्य प्रदेश के इंदौर में संथारा दिलाने का मामला सामने आया है. बच्ची एक साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी. जैन मुनिश्री के सुझाव के बाद माता-पिता ने 21 मार्च को वियाना को संथारा दिलवाया था. जिसके बारे में माता-पिता ने डेढ़ महीने बाद जानकारी दी.
Indore: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों की 40 जातियां हैं और उनकी भी अलग-अलग गणना की जाएगी.
Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नगर निगम के डंपर ने एक 8 साल की बच्ची को कुचल दिया. सड़क पर बच्ची का शव दो टुकड़ों में पड़ा देखने के बाद स्थानीयों में आक्रोश देखने को मिला.
इंदौर में भाजपा ने 'डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान' का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पहुंचे थे.