Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित कई जिलों में लगातार बारिश जारी है. इसके चलते खैरागढ़, बस्तर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से भी अति भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ कई जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.
Chhattisgarh News: खैरागढ़ जिला पुलिस ने 218 स्थानों पर एक साथ साइबर जागरूकता अभियान चला कर 25000 लोगो को जागरूक कर के विश्व रिकॉर्ड बनाया है. बढ़ते साइबर क्राइम और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने खैरागढ़ पुलिस ने समर्थ अभियान चलाया हुआ है.
Chhattisgarh News: जिला मुख्यालय खैरागढ़ के नगर पालिका में ढाई करोड़ के टेंडर मामला फिर सुर्खियों में है. 13 अगस्त को टेंडर फार्म ठेकेदारों को बांटना था, लेकिन खैरागढ़ सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने अपनी मनमर्जी चलाते हुए दो ठेकेदारों को निविदा फार्म नहीं दिया था.
Chhattisgarh News: एक चौंका देने वाला मामला खैरागढ़ जिले से सामने आया है, जहां जिले के ग्राम विक्रमपुर निवासी हेमंत वर्मा ने खैरागढ़ जिले के दाऊ चौरा वार्ड पे स्थित निजी अस्पताल श्री साईं अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाकर ईलाज किये जाने का आरोप लगाया है.
Chhattisgarh News: एक बार फिर खैरागढ़ जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव मूढ़ीपार के छात्र आज अपनी पढ़ाई छोड़ जिला मुख्यालय पहुँचे थे, वजह थी स्कूल की शिक्षिका दामिनी सिंह के द्वारा बच्चों के साथ दुर्व्यवहार एवं धमकी देने के साथ-साथ अपनी मनमानी करती थी.
Chhattisgarh News: कई महीनों से खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय मीडिया की सुर्खिया बटोर रहा रहा है ,अब एक बार फिर से एशिया का पहला संगीत विश्वविद्यालय चर्चा में आ गया है. इस बार विश्वविद्यालय के कत्थक नृत्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ जितेश गढ़पायले ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले में खतरनाक माने जाने वाले स्वाईन फ्लू से दो लोगों की मौत हो गई. इस संक्रमित बीमारी के शिकार हुए मृतकों का दाह संस्कार प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा चुनिंदा परिजनों, रिश्तेदारों और मेडिकल टीम की निगरानी में मृतकों की अंत्येष्टि की जाएगी.
Chhattisgarh News: खैरागढ़ जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं. बीती रात चोरों ने खैरागढ़ की जामा मस्जिद में घुसकर आलमारी में रखे करीब पचास हज़ार रुपए और दानपेटी पर हाथ साफ कर दिया है, इतना ही नहीं शातिर चोर ने मस्जिद में लगे सीसी टीवी कैमरे की हार्ड डिस्क को भी चुरा लिया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शिवसेना ने आज खैरागढ़ जिला मुख्यालय के स्थानीय अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. जिसमें शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार समेत बड़ी संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए.
Chhattisgarh News: खैरागढ़ में पूर्व सैनिक महासभा ने हर जवान की कलाई पर राखी बंधे, इसके लिए एक अभियान चलाया है. इस अभियान का खैरागढ़ शहर के सभी वर्गों ने स्वागत किया. इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए "ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र" कार्यक्रम का आयोजन खैरागढ़ जिला में किया गया.