Mani Shankar Aiyar On INDIA Alliance: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का सबसे मजबूत नेता बताया है.
अय्यर ने पवन खेड़ा को पीटने तक की बात कह दी. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं. लेकिन अगर मुझसे कहा जाएगा तो मैं खुशी-खुशी पार्टी को छोड़ दूंगा. मुझे लगता है कि पवन खेड़ा मुझे पार्टी से निकालने वाले हैं. लेकिन अगर मुझे वे पार्टी से निकालते हैं तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा और बाहर निकलकर उनकी पिटाई कर दूंगा.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मणिशंकर के दिए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुस्सा जाहिर किया है. मुख्यमंत्री ने कहा, 'यही कांग्रेस का चरित्र है. बार-बार पाकिस्तान परस्ती क्यों होन चाहिए. प्रधानमंत्री का स्टैंड क्लियर है. बीजेपी का स्टैंड क्लियर है.'
अय्यर ने 1990 के दशक में हुए हरशद मेहता घोटाले पर भी बातचीत की. अय्यर ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से मुलाकात की. इसके बाद जब वो डॉ. मनमोहन सिंह के घर पहुंचे तो उन्होंने इस विषय पर बातचीत करने से रोक दिया.
मणिशंकर अय्यर ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा, "फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में चीनी आक्रमण से पहले गलती से कथित शब्द का इस्तेमाल करने के लिए मैं पूरी तरह से माफी मांगता हूं."
Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने भी मणिशंकर अय्यर(Mani Shankar Aiyar) पर बड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का हर इंच भारत का है.
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास एटम बम हैं.