MP News: पंकज श्रीवास्तव के पास चार विभागों का प्रभार है. इनमें एसटीएफ, नक्सल ऑपरेशन, सीआईडी और विजीलेंस शामिल हैं. नक्सल उन्मूलन का निश्चित तौर पर उनको इनाम मिला है, क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026 की समय सीमा तय की थी.
स्पेशल डीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायर होने के बाद 1 सितंबर को एडीजी टेलीकॉम संजीव शमी स्पेशल डीजी के लिए प्रमोट हो जाएंगे.