MP News: संस्कारधानी जबलपुर में भी नर्मदा जयंती के मौके पर भव्य और विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए हैं. इस मौके पर गौरीघाट नर्मदा तट पर जहां एक तरफ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने साधु संतों के साथ पूजन किया, तो वहीं दूसरी तरफ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी साधु संतों के साथ मां नर्मदा की प्रतिमा रथ पर लेकर रवाना हुए.
Narmada Jayanti 2026: मध्य प्रदेश में मां नर्मदा की जयंती को बेहद ही ज्यादा महत्वपुर्ण माना जाता है. प्रदेश में नर्मदा जयंती की तैयारियां शुरू हो चुकी है. ऐसे में अमरकंटक से लेकर ओंकारेश्वर तक सभी जगह तैयारियां शुरू हो गई है, क्योंकि यह दिन मां नर्मदा को समर्पित किया गया है. ऐसे में यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि साल 2026 में नर्मदा जयंती किस दिन पड़ रही है. मान्यताओं के अनुसार नर्मदा जयंती का त्योहार माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है, इस दिन मां नर्मदा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है.