पाकिस्तान को बलूच विद्रोहियों ही नहीं, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से भी निपटना चुनौती बना हुआ है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ आक्रामक अभियान की घोषणा की है.
Abu Qatal: अबु कताल की मौत से भारत के दुश्मनों की लिस्ट छोटी हो गई है. हाफिज सईद वहीं है जिसने 26/11 मुंबई आतंकी हमले का प्लान रचा था. कताल लश्कर-ए-तैयबा का अहम सदस्य था. जम्मू-कश्मीर में कई हमलों की साजिश रचने के लिए जाना जाता था.
India In UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने शुक्रवार, 14 मार्च को जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी दावों और बयानों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि बार-बार जम्मू-कश्मीर का राग अलापने से कुछ नहीं होगा. कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा.
एजेंजी रॉयटर्स के हवाले से पाकिस्तान के सुरक्षा बल के अधिकारियों को बोलन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशानी आ रही है. क्योंकि बलोच लड़ाके सुसाइड जैकेट पहनकर ट्रेन यात्रियों के बीच बैठे हैं.
ट्रेन हाइजैक के बाद बीएलए ने चीन-पाकिस्तान को पूरा इलाका खाली करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका अंजाम बुरा होगा.
ट्रेन हाईजैक करने के बाद BLA ने पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया. साथ ही शर्ते ना मानने पर सभी ट्रेन यात्रियों की हत्या करने की धमकी दी है.
बीएलए ने बयान जारी करते हुए कहा है कि बोलन में उन्होंने ट्रेन को अगवा किया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन इस वक्त सुरंग में खड़ी है.
पाकिस्तान में जब खेल प्रेमियों को यह खबर मिली, तो उनके सिर पर मानो तलवार चल गई! कैसे हो सकता है कि टूर्नामेंट का मेज़बान पाकिस्तान का कोई भी अधिकारी पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा न लें. मामला इतना बढ़ा कि आईसीसी को खुद इस पर सफाई देनी पड़ी.
वसीम अकरम ने कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेला गया, लेकिन जब फाइनल का पुरस्कार वितरण हुआ, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई भी प्रतिनिधि वहां मौजूद नहीं था."
रिपोर्ट्स की माने तो पीसीबी को आईसीसी ने 70 मिलीयन डॉलर मेजबानी के लिए दिए थे. इसके साथ ही आकस्मिक खर्च के लिए 4.5 मिलीयन डॉलर अलग से दिए थे.