इससे पहले, गठबंधन की एक बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से राजग का नेता चुना गया. इस प्रकार वे लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे.
Lok Sabha Election Result 2024: पूरी दुनिया से नरेंद्र मोदी(PM Modi) को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है.
सूत्रों के अनुसार, संभावित 'किंगमेकर' तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल-यूनाइटेड (JDU) ने हरी झंडी दे दी है. इसलिए बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का गठन और पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होने की संभावना है.
सात जून को संसदीय दल की बैठक होगी. जिसमें पीएम मोदी संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "नई चुनावी जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं."
Lok Sabha Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में NDA इस चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसके बाद दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में जश्न की तैयारी चल रही है.
बीजेपी के लिए चिंता की बात यह है कि नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत के वोटों में गिरावट देखी गई है. पीएम के सियासी कद के अनुसार उनकी जीत कमतर आंकी जा रही है. इस बार जीत का अंतर 1 लाख 52 हजार 513 वोट था.
अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं. खबर लिखे जाने तक कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा 50,758 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Lok Sabha Election Results 2024: वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. वाराणसी से पीएम मोदी तो रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं.
क्या एनडीए फिर से सत्ता में वापसी करेगी? क्या इंडिया अलायंस प्रधानमंत्री मोदी को कड़ी टक्कर दे पाएगा? लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहें विस्तार न्यूज़ के साथ.