छत्तीसगढ़ बीजेपी में विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज और बुधवार को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी. आज दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. इन दोनों बैठकों का मार्गदर्शन और नेतृत्व बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश करेंगे.