Rewa: रीवा जिले में आई बाढ़ ने भंयकर तबाही मचाई है. जिले के एक गांव में जब बाढ़ का पानी उतरा तो चारों तरफ केवल बर्बादी ही बर्बादी नजर आई है.
रीवा और मऊंगज लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. कई इलाकों की बिजली काट दी गई है वहीं कई जगहों पर जलभराव के कारण परिवार छतों पर फंसे हुए हैं.