Siddhivinayak Mumbai: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पर दान घोटाले के आरोप लगे हैं. इसके बाद जांच शुरू हो गई है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई बदलाव हो सकते हैं.
मंदिर ट्रस्ट का यह भी कहना है कि यह वीडियो मंदिर की छवि खराब करने के उद्देश्य से बनाया गया हो सकता है. सर्वणकर ने आरोप लगाया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण परियोजना की घोषणा के बाद से कुछ लोग ट्रस्ट की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.