Chhattisgarh News: सरगुजा संभाग के बलरामपुर, जशपुर जिले से सबसे अधिक गाय बैलों की तस्करी की जा रही है. तस्करी के लिए तस्कर पिकअप वाहनों का सबसे अधिक उपयोग कर रहें हैं, तो बलरामपुर जिले से तस्कर जंगल के रास्तो से पैदल ही मवेशियों को हर रोज बड़ी संख्या में लेकर झारखण्ड जा रहें हैं.
Chhattisgarh News: सरगुजा भीषण गर्मी से उबल रहा है. वहीं बिजली की अघोषित कटौती से आम के साथ खास सभी परेशान हैं, क्योंकि बिजली घंटो गुल रह रहा है. वहीं इस नौतपा में बिजली की खपत भी 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है, लेकिन बिजली विभाग व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रहा है, और लोगों में गुस्सा है.
Chhattisgarh News: सरगुजा संभाग में सब्जी के किसान खून के आंसू रो रहें हैं, किसानों को मंडी में लौकी, खीरा, करेला तीन रुपये से सात आठ रुपये किलो में बेचना पड़ रहा है, इससे किसानों की लागत भी वसूल नहीं हो पा रही है.
Chhattisgarh News: सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील फोटो, वीडियो अपलोड करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
Chhattisgarh News: मैनपाट में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खोला गया, लेकिन इसके लिए प्रशासन ने जितनी जमीन आबंटित की गई उससे अधिक जमीन पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जिम्मेदारों ने कब्जा कर लिया और फेंसिंग करा दी. इसमें यहां के माझी जनजाति और यादव समाज के लोगों की जमीन फंस गई है.
Chhattisgarh News: सरगुजा में शासन की मंशानुरूप सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और नवीन मानसिक हॉस्पिटल भवन का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि आबंटित कर दी गई है.
Chhattisgarh News: सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों के बैंक खाते में पहली किस्त की राशि आई, लेकिन ग्रामीणों के जागरूक नहीं होने और उनकी अशिक्षा का फायदा उठाकर दलालों ने उनके खाते से पैसा निकलवा लिया कि उन्हें मकान बनाकर देंगे, लेकिन नहीं दिया गया.
Chhattisgarh: प्रदेश में आए दिन खबर आती है कि महिला ने समय पर खाना नहीं बनाया तो पति ने हत्या कर दी. ऐसी घटनाएं सरगुजा संभाग में औसतन हर महीने हो रही है. पिछले दिनों जहां जशपुर में एक महिला की हत्या उसके पति ने कर दी थी, वहीं अब अंबिकापुर के मैनपाट में एक महिला की उसके पति ने जान ले ली.
Chhattisgarh News: कलेक्टर विलास भोसकर के संज्ञान में घटना की जानकारी आते ही उन्होंने प्रशासनिक टीम को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जिस पर अमल करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम के संयुक्त प्रयास से मात्र 4 दिन के भीतर रविवार को सभी ग्रामीण सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं.
Chhattisgarh News: सरगुजा संभाग में धान खरीदी में सबसे अधिक गड़बड़ी और कागजों में धान खरीदी बलरामपुर जिले में हुई है. यहां बिना धान खरीदे ही किसानों से धान खरीदना बता दिया गया और 31 सौ रुपये क्विंटल में सरकार से धान का रुपये मिलने की वजह से तस्करो ने धान के एवज में खरीदी केंद्र के प्रभारियों को 23-25 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से पैसे दे दिए.