CG News: CBI ने कोर्ट में दावा किया है कि CGPSC अध्यक्ष ने कुछ उम्मीदवारों को अपने घर से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए थे. इसके बाद आयोग के परीक्षा उपनियंत्रक ललित गणवीर के जरिए लीक किया गया प्रश्न पत्र रायपुर के एक कारोबारी तक पहुंच गया.
CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI ने कल CGPSC के पूर्व चेयरमेन टामन सिंह सोनवानी को 45 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. आज CBI कोर्ट में आरोपियों की पेशी हुई. कोर्ट ने टामन सिंह सोनवानी और एस के गोयल को 7 दिन की CBI रिमांड पर भेजा है.