चहल की फिरकी में फंसे बेन स्टोक्स, घूमती गेंद ने उड़ा दिया ऑफ स्टंप, VIDEO वायरल

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं.
Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं.नॉर्थम्प्टनशायर के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 मुकाबले में चहल ने इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपनी फिरकी का शिकार बनाया. चहल ने स्टोक्स को ऐसी गेंद पर आउट किया, जिसने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पूरी तरह चौंका दिया.

चहल की फिरकी में फंसे बेन स्टोक्स

दरअसल नॉर्थम्प्टनशायर और डरहम के बीच खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 मुकाबले में भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल की फिरकी का जादू देखने को मिला है. नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में जारी इस मुकाबले में चहल ने शानदार गेंदबाजी की और बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया. मुकाबले के दूसरे दिन चहल ने स्टोक्स को अपनी फिरकी में फंसाया और उन्हें बोल्ड कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. चहल की गेंद पिच पर पड़ने के बाद जबरदस्त तरीके से घूमी और स्टोक्स के बल्ले को चकमा देते हुए सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले CSK के पूर्व खिलाड़ी का MS DHONI को लेकर बड़ा खुलासा, बोले- इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे माही

युजवेंद्र चहल का चला जादू

इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का जादू देखने को मिला. उनकी फिरकी के चलते डरहम की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम दबाव में आ गई. महज 49 रन के अंदर डरहम ने अपने 7 विकेट खो दिए. एक समय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 157 रन था, लेकिन उसके बाद पूरा खेल पलट गया. पहली पारी में डरहम की पूरी टीम 205 रनों पर सिमट गई है. इस दौरान नॉर्थम्प्टनशायर के लिए चहल ने शानदार गेंदबाजी की और 15.2 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटके.

टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल

बता दें, भारतीय स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में खेला था. 36 साल के इस खिलाड़ी के करियर की बात करें तो इसने टीम इंडिया के लिए अब तक 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में चहल ने 27.13 की औसत से 121 विकेट झटके हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं.

ज़रूर पढ़ें