IND vs ENG: सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने अंग्रेजों की उधेड़ी बखिया, 42 गेंदों में कूट डाले 89 रन

IND vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में संजू सैमसन ने इस मैच में 89 रन की एतिहासिक पारी खेली.
Sanju Samson

संजू सैमसन

IND vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मैच में 89 रन की एतिहासिक पारी खेली.

संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने इस मैच में महज 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इस दौरान उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. बता दें, टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरा मौका है जब सैमसन ने भारत के शानदार फिफ्टी जड़ी. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. इस मैच में उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, भारत में 50 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखे मैच

हैरी ब्रूक ने दिया था जीवनदान

इस मैच में भाग्य ने भी संजू सैमसन का बखूबी साथ दिया. संजू जब महज 15 रन पर खेल रहे थे, तब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था और उन्हें जीवनदान मिल गया. संजू ने इस मौके का जबरदस्त फायदा उठाया और विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. मैच में संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर को अपना निशाना बनाया और उनकी गेंदों में जमकर चौके-छक्के जड़े.

भारत ने बनाए 253 रन

संजू सैमसन की 89 रन की तूफानी पारी के बदौलत भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बना दिए हैं. इससे पहले सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

ज़रूर पढ़ें