‘शायद जलते हैं…’, डांस रील पर ट्रोल्स ने घेरा, तो श्रेयंका पाटिल ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा

Shreyanka Patil: भारतीय क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल ने बॉलीवुड के फेमस गाने बबली बदमाश है पर डांस करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो के सामने आते ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
Shreyanka Patil

श्रेयंका पाटिल

Shreyanka Patil: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल इन दिनों चोट के कारण टीम से बाहर चल रही है. श्रेयंका मैदान पर अपने खेल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह बबली बदमाश है गाने पर डांस करती नजर आई. वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेटर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. अब श्रेयंका ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

श्रेयंका पाटिल ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

दरअसल हाल ही में भारतीय क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल ने बॉलीवुड के फेमस गाने बबली बदमाश है पर डांस करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो के सामने आते ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि अब क्रिकेटर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. 26 अगस्त को कर्नाटक राउंडटेबल में श्रेयंका ने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से भी एक तरह से फायदा ही पहुंचता है. उनके मुताबिक, आलोचनाएं हो या तारीफ, दोनों ही उन्हें सुर्खियों में बनाए रखते हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान के बाद डांस फ्लोर पर छाई श्रेयंका पाटिल,’बबली बदमाश है’ पर जमकर थिरकीं, VIDEO वायरल

श्रेयंका ने क्या कहा?

24 साल की भारतीय क्रिकेटर ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे काफी अटेंशन मिला है. लोग मुझे देख रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं अच्छा कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि वह ट्रोल्स को ट्रोल्स की तरह नहीं देखती, क्योंकि वह जो कर रहीं हैं उन्हें वही करना पसंद है.’ इस दौरान श्रेयंका ने साफ कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहना, डांस करना और अपनी पसंद के कपड़े पहनना पसंद है. वह अपने फैसलों को लेकर काफी सहज हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रेयंका ने कहा कि उन्हें किसी भी गाने पर डांस करने और वह करने में कोई झिझक नहीं है, जिससे उन्हें खुशी मिलती है. उन्होंने कहा ट्रोलर्स शायद मुझसे जलते हैं क्योंकि मैं अच्छा कर रही हूं.

एशिया कप से हुई बाहर

भारतीय क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रही हैं. चोट के चलते पिछले दो महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहीं श्रेयंका आगामी महिला एशिया कप से भी बाहर हो गई हैं, हालांकि, इस साल होने वाले एशियन गेम्स के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है. उनका चयन फिटनेस पर निर्भर है.

ज़रूर पढ़ें