सिर्फ Royal Enfield ही नहीं, ये 5 बाइक्स भी हैं 350cc सेगमेंट की ‘किंग’, जानिए कीमत और फीचर्स
350cc Bikes In India: आजकल के युवाओं में गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. उनके लिए बाइक सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि उनके लिए 'रोल मॉडल' जैसी होती है. जब भी कोई युवा शोरूम पर बाइक खरीदने जाता है, तो उसकी पहली पसंद अक्सर 350cc सेगमेंट की गाड़ियां ही होती हैं. यही वजह है कि बाजार में इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है. जब भी 350cc की बात आती है, तो युवाओं के दिमाग में सबसे पहला नाम रॉयल एनफील्ड का ही आता है. लेकिन आज हम आपको रॉयल एनफील्ड के अलावा पांच ऐसी अन्य शानदार 350cc बाइक्स और उनकी कीमतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप इन्हें खरीदने के लिए तुरंत शोरूम की ओर कदम बढ़ा देंगे.
युवाओं में बढ़ते क्रेज की वजह से भारतीय बाजार में 350 सीसी वाली बाइक्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है.
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 यह भारत की सबसे सस्ती 350cc बाइक है, जिसकी कीमत 1.37 लाख रुपये से शुरू होती है.
349cc इंजन 20.21 PS पावर देता है और माइलेज करीब 36 kmpl है. यह बाइक युवाओं में काफी लोकप्रिय है.
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की शुरुआती कीमत 1.82 लाख रुपये है और इसमें 349cc इंजन मिलता है.
20.21 PS पावर और लगभग 41 kmpl माइलेज के साथ यह अपने क्लासिक लुक के लिए मशहूर है.
होंडा सीबी350 हाइनेस एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये से शुरू होती है.
348cc इंजन 21.07 PS पावर देता है और माइलेज लगभग 45 kmpl तक है.
जावा 350 बाइक की कीमत करीब 1.83 लाख रुपये से शुरू होती है.
334cc इंजन 22.57 PS पावर देता है और माइलेज लगभग 30 kmpl है और क्लासिक स्टाइल इसकी पहचान है.
येजदी रोडस्टर की शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये के आसपास है.
334cc इंजन 29.1 PS पावर देता है और माइलेज करीब 29 kmpl है.