1 दिन में कितना पेट्रोल और डीजल खरीद सकते हैं? जानिए क्या है नियम
शिवेंद्र कुशवाहा
पेट्रोल और डीजल
गाड़ी की टंकी में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कितना भी तेल भरवा सकते हैं, इस पर कोई पाबंदी नहीं है. अगर आप डिब्बे में पेट्रोल लेना चाहते हैं, तो पंप से 5 से 10 लीटर तक तेल मिल सकता है, बशर्ते आपके पास मजबूत प्लास्टिक या स्टील का सुरक्षित कंटेनर हो. अगर आप 20 लीटर से ज्यादा पेट्रोल या डीजल ड्रम में खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए पेट्रोलियम एक्ट 1934 के तहत लाइसेंस या परमिट होना जरूरी है. तेल खरीदते समय आपको लिखित में यह वजह कारण बतानी होगी कि आप इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल किस काम के लिए करेंगे. नियमों के अनुसार, आप घर पर बिना किसी विशेष लाइसेंस के अधिकतम 30 लीटर तक पेट्रोल या डीजल सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं. सुरक्षा के लिए तेल को हमेशा मजबूत और एयर-टाइट कंटेनर में रखें और गैस के एक्सपेन्शन के लिए उसमें थोड़ी जगह खाली जरूर छोड़ें.पेट्रोल डीजल को हमेशा घर के अंदर रखने के बजाय किसी ठंडी, सूखी और सुरक्षित बाहरी जगह जैसे गैरेज या शेड में रखें, जहां आस-पास आग लगने वाली कोई भी चीज़ या धूम्रपान की मनाही हो. पेट्रोल समय के साथ अपनी गुणवत्ता खोने लगता है, इसलिए इसे 6 महीने से ज्यादा समय तक स्टोर करके न रखें क्योंकि इसके बाद यह खराब होने लगता है. अगर आप घर पर 30 लीटर से ज्यादा तेल रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्थानीय पेट्रोलियम विभाग से संपर्क करके लाइसेंस लेना अनिवार्य है.बिना अनुमति के तय सीमा से अधिक पेट्रोल -डीजल स्टोर करना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.