1 दिन में कितना पेट्रोल और डीजल खरीद सकते हैं? जानिए क्या है नियम
Petrol Diesel Storage Rules India: मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से गैस और तेल की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है, जिससे देश में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत हो गई है. हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, फिर भी पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि नियमों के मुताबिक आप अपनी गाड़ी में कितना पेट्रोल/डीजल भरवा सकते हैं.
गाड़ी की टंकी में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कितना भी तेल भरवा सकते हैं, इस पर कोई पाबंदी नहीं है.
अगर आप डिब्बे में पेट्रोल लेना चाहते हैं, तो पंप से 5 से 10 लीटर तक तेल मिल सकता है, बशर्ते आपके पास मजबूत प्लास्टिक या स्टील का सुरक्षित कंटेनर हो.
तेल खरीदते समय आपको लिखित में यह वजह कारण बतानी होगी कि आप इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल किस काम के लिए करेंगे.
नियमों के अनुसार, आप घर पर बिना किसी विशेष लाइसेंस के अधिकतम 30 लीटर तक पेट्रोल या डीजल सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं.
सुरक्षा के लिए तेल को हमेशा मजबूत और एयर-टाइट कंटेनर में रखें और गैस के एक्सपेन्शन के लिए उसमें थोड़ी जगह खाली जरूर छोड़ें.
पेट्रोल डीजल को हमेशा घर के अंदर रखने के बजाय किसी ठंडी, सूखी और सुरक्षित बाहरी जगह जैसे गैरेज या शेड में रखें, जहां आस-पास आग लगने वाली कोई भी चीज़ या धूम्रपान की मनाही हो.
पेट्रोल समय के साथ अपनी गुणवत्ता खोने लगता है, इसलिए इसे 6 महीने से ज्यादा समय तक स्टोर करके न रखें क्योंकि इसके बाद यह खराब होने लगता है.
छत्तीसगढ़ में बढ़े पेट्रोल के दाम
बिना अनुमति के तय सीमा से अधिक पेट्रोल -डीजल स्टोर करना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.