किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
Aayushman Card: पीएम आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के कई सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है.
हमारा स्वास्थ्य हमारे जिंदगी का सबसे अहम पहलू हाेता है. अगर किसी तरह भी हमारी तबीयत बिगड़ती है तो अस्पताल में बहुत सारा पैसा खर्च हो जाता है.
केंद्र सरकार ने ऐसे ही गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए ही आयुष्मान कार्ड जारी किया है. जिसके तहत गरीब परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है.
पीएम आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के कई सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है.
इस योजना का मकसद उन लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा देना है जो महंगा इलाज नहीं करा पाते. इसमें ऑपरेशन, भर्ती, टेस्ट और दवाओं का पूरा खर्च शामिल होता है.
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपके पास पहचान वेरीफाई करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए. दस्तावेज़ सही होने पर आपको कुछ ही मिनटों में डिजिटली कार्ड मिल जाता है.
कार्ड बनवाने के लिए आप नजदीकी जन सेवा केंद्र या https://pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पूरी तरह फ्री है. इसके लिए किसी तरह की फीस नहीं देनी होती है.