Huge Discounts Festive Deals: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. साल की सबसे बड़ी सेल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल शुरू ही चुकी है. यही वह मौका है जब आप बहुत ही कम दाम में अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बंपर ऑफर्स, डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स चल रहे हैं. अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आईफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस और गीजर जैसे प्रोडक्ट्स को बहुत ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
बिग बिलियन डेज सेल में बंपर छूट
बता दें कि बिग बिलियन डेज सेल में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. यहां आपको लगेज बैग्स पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा मोबाइल, लैपटॉप एक्सेसरीज और कपड़ों जैसे दूसरे आइटम्स पर भी भरी छूट मिल रही है, जहां आप MRP से बहुत ही कम दाम में अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं.
बैंक ऑफर्स में 10 प्रतिशत तक कैशबैक
फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर शुरू हुई सेल में बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिल रहा है. चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है.
iPhone 17 पर बंपर ऑफर
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 को 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं. पिछले महीने एप्पल ने इसकी कीमत 82,900 रुपये से बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी थी. वहीं अमेजन इंडिया पर iPhone 16 को कीमत बढ़ने के बाद भी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. सेल के दौरान इसे 72,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं.
Samsung Galaxy S25 Ultra पर धमाकेदार डील
अमेजन सेल के दौरान मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. सेल में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को 84,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैरा दिया गया है. साथ ही इसमें S Pen का सपोर्ट और कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं.
