Amazon-Flipkart Sale: इस दिन से शुरू होगी Amazon-Flipkart की सबसे बड़ी सेल, हर आइटम पर मिलेगी भारी छूट

Amazon-Flipkart Sale: Amazon की Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. इस दौरान SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले Prime मेंबर्स को 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है.
Amazon-Flipkart Sale 2026

इस दिन से शुरू होगा Amazon-Flipkart का सेल

Amazon-Flipkart Sale: त्योहारी सीजन में अगर आप नया iPhone, स्मार्टफोन या Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ऑनलाइन सेल का इंतजार कर सकते हैं. Amazon और Flipkart जल्द ही अपनी बड़ी सेल शुरू करने वाले हैं. इनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान पर छूट के साथ बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज की सुविधा भी मिल सकता है. हालांकि, किसी भी प्रोडक्ट पर मिलने वाला वास्तविक डिस्काउंट उसकी कीमत र ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा.

Amazon पर SBI कार्ड से मिलेगी 10% की छूट

Amazon की Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. इस दौरान SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले Prime मेंबर्स को 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है. नॉन-Prime ग्राहकों के लिए यह कैशबैक 3 प्रतिशत तक हो सकता है.

Smart TV पर 65 प्रतिशत तक डिस्काउंट

Amazon की सेल में कई Smart TV और प्रोजेक्टर पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिलने की उम्मीद है. हालांकि, यह अधिकतम डिस्काउंट है और सभी मॉडल पर इतनी बचत नहीं होगी. इसलिए खरीदारी से पहले अलग-अलग ब्रांड और मॉडल की कीमतों की तुलना जरूर करें.

Flipkart पर भी मिलेंगे बैंक ऑफर

Flipkart की Big Billion Days Sale आम ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं Flipkart Plus और VIP मेंबर्स 8 अक्टूबर से खरीदारी कर सकेंगे. Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा, पुराने फोन के बदले नया फोन खरीदने और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-Amazon-Flipkart Sale 2026: जल्द शुरू होगी Amazon-Flipkart की बड़ी सेल, Prime-Plus मेंबर्स को मिलेंगे ये खास फायदे

कहां मिलेगी ज्यादा बचत?

SBI कार्ड धारकों को Amazon के ऑफर उपयोगी लग सकते हैं, जबकि Axis और ICICI बैंक कार्ड वाले ग्राहक Flipkart के ऑफर देख सते हैं. खरीदारी से पहले दोनों साइट पर कीमत, बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज वैल्यू की तुलना करें. इससे आपके बजट के अनुसार सही डील चुनने में मदद मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें