Vistaar NEWS

बिना इंटरनेट और सिम के कैसे काम करता है Bitchat ऐप? प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा में आया यह ऐप

Bitchat app

Bitchat ऐप

Bitchat App: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों ने आपस में संपर्क बनाए रखने के लिए Bitchat ऐप का इस्तेमाल किया. इस घटना के बाद यह ऐप चर्चा में आ गया. इसी बीच दावा किया गया कि भारत सरकार ने GitHub को Bitchat हटाने के लिए नोटिस भेजा है. वहींX के Co-founder जैक डॉर्सी ने एक पोस्ट में कहा कि भारत सरकार Bitchat जैसी तकनीक को पसंद नहीं करती और इसे हटाना चाहती है.

बिना इंटरनेट और सिम के कैसे काम करता है Bitchat?

Bitchat एक ऐसा मैसेजिंग ऐप है जो इंटरनेट, मोबाइल डेटा या सिम कार्ड के बिना भी काम कर सकता है. यह ब्लूटूथ की मदद से पास मौजूद दूसरे फ़ोन से जुड़ता है और संदेश भेजता है. इसके लिए किसी मोबाइल नंबर या अकाउंट की भी ज़रूरत नहीं होती. अगर आसपास कई लोग Bitchat इस्तेमाल कर रहे हों, तो मैसेज एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक पहुंचते हुए काफी दूर तक भेजे जा सकते हैं.

सरकार को इस ऐप से क्यों है चिंता?

Bitchat में भेजे गए संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सेफ रहते हैं. साथ ही इसमें कोई केंद्रीय सर्वर या डेटाबेस नहीं होता, जिससे बातचीत को ट्रैक करना आसान नहीं होता. यही वजह है कि ऐसी तकनीक को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चिंता जता सकती हैं. ब्लूटूथ का नॉर्मल रेंज लगभग 10 मीटर होती है, लेकिन Bitchat ब्लूटूथ मेश नेटवर्किंग का उपयोग करता है. इसकी मदद से संदेश कई डिवाइस के जरिए आगे बढ़ते हुए सैकड़ों मीटर तक पहुंच सकते हैं.

ये भी पढ़ें-सावधान! ई-चालान के नाम पर खाली हो रहे हैं बैंक खाते, ऐसे पहचानें असली और नकली मैसेज

IFF ने सरकार के फैसले की आलोचना ही

इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (IFF) ने सरकार के ऐप बंद करने के फैसले की आलोचना की है. इस डिजिटल अधिकार संगठन का कहना है कि ऐप बंद करने का आदेश सही कानूनी प्रक्रिया के अनुसार नहीं है. खबरों के अनुसार, IFF ने सरकार से यह आदेश वापस लेने की मांग की है.

Exit mobile version