Vistaar NEWS

UPI से तुरंत कितना PF का पैसा निकाल पाएंगे कर्मचारी? जानिए EPFO 3.0 का नया नियम

New EPFO 3.0 Rule Update

EPFO अकाउंट से एक बार में कितना पैसा निकाल सकते हैं

Instant PF Withdrawals via UPI: अगर आप भी एक सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी हैं और आपका भी EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अकाउंट है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, EPFO पीएफ सदस्यों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नई डिजिटल तकनीक लॉन्च करने जा रहा है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन बहुत जल्द अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को पेश करेगा. इस नई तकनीक के माध्यम से पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए कागजी कार्रवाई खत्म होगी साथ ही कर्मचारियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. जानकारी के अनुसार, इस नए सिस्टम के तहत कर्मचारी UPI के माध्यम से सीधे अपने बैंक अकाउंट में पीएफ का पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे.

वहीं कई पीएफ धारक इस बात को लेकर काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं कि आखिर EPFO अकाउंट से एक बार में कितना पैसा निकाल सकते हैं. क्या पूरी राशि को एक बार में निकाला जा सकता है या नहीं. ऐसे में आइए जानते हैं EPFO 3.0 के निकासी नियमों के बारे में.

EPFO अकाउंट से कितनी राशि निकाल सकते हैं?

खाते में कितनी राशि रखना जरूरी होगा?

ईपीएफओ के नियमों के मुताबिक, खाते में जमा कुल राशि का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा बचाकर रखना अनिवार्य होगा. इसका मकसद यह है कि रिटायरमेंट के लिए कुछ बचत हमेशा सुरक्षित रहे और पूरा फंड खत्म न हो जाए.

सेल्फ सेटलमेंट लिमिट बढ़ाई गई

ईपीएफओ ने एडवांस क्लेम के लिए ऑटोमैटिक सेटलमेंट की सीमा पहले 1 लाख रुपये रखी थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. यानी अब 5 लाख रुपये तक के पात्र दावों का निपटारा तेजी से और बिना ज्यादा प्रक्रिया के किया जा सकेगा.

किन जरूरतों में पैसा निकाल सकते हैं?

सदस्य मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की पढ़ाई, शादी-ब्याह, घर खरीदने या मकान बनवाने जैसी जरूरी परिस्थितियों में ईपीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राशन व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, जानें नए नियम

EPFO 3.0 कब आएगा?

Exit mobile version