PF Withdrawal Rules: EPFO 3.0 के तहत PF से आंशिक निकासी के नियमों को सरल बनाने की दिशा में बदलाव किए गए हैं. पहले अलग-अलग जरूरतों के लिए कई तरह की शर्तें और कैटेगरी लागू थीं. अब इन्हें मुख्य रूप से तीन बड़ी कैटेगरी में समझा जा सकता है.
EPFO 3.0 PF Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन बहुत जल्द अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को पेश करेगा. इस नई तकनीक के माध्यम से पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए कागजी कार्रवाई खत्म होगी साथ ही कर्मचारियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा.
दरअसल नौकरीपेशा वालों को डबल फायदा होने वाला है. जहां अब तक अपना पैसा निकालने के लिए कई दिन लग जाते थे, वो अब यूपीआई के जरिए कुछ सेकेंड्स में ही हो जाएगा. इसके अलावा EPFO 3.0 लागू होते ही उन्हें ब्याज भी ज्यादा मिल सकेगा.
EPFO 3.0: आम लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार अब EPFO 3.0 की पहल करने जा रही है. जिसके तहत EPFO मेंबर्स की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई उपाय पेश किए जाएंगे. जिसमें से एक सुविधा ये भी होगी कि अब लोग अपने PF का पैसा एटीएम से निकाल सकेंगे.