Old PF Money Without Claim: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अगर आपका भी EPFO में पहले से कोई अकाउंट है, उसमें 1 हजार रुपये या उससे ज्यादा की राशि जमा है और वह खाता बंद हो चुका है, तो अब जमा राशि मिल सकेगी. आसान शब्दों में कहें तो जिन ग्राहकों का PF अकाउंट बंद हो गया है, ऐसे बंद खातों का पैसा अब अपने आप EPFO सेटल करेगा. बंद खाते में जमा पैसे पाने के लिए ग्राहकों को कोई दूसरी प्रक्रिया नहीं अपनानी पड़ेगी. आइए जानते हैं कि आखिर बंद PF खाते में जमा राशि कैसे मिलेगी.
बंद PF खातों में कैसे मिलेगा पैसा?
- EPFO ने अपने 74वें स्थापना दिवस पर एक नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत जिन बंद PF खातों में 1,000 रुपये या उससे कम पैसे जमा हैं, उनका पैसा अपने आप खाताधारक को मिल जाएगा.
- इसके लिए आपको अलग से कोई क्लेम नहीं करना होगा. इस सुविधा का फायदा सिर्फ उन्हीं खातों को मिलेगा, जो आधार से लिंक और वेरिफाइड हैं.
- EPFO पहले आपकी पहचान और बैंक खाते की जांच करेगा. इसके बाद खुद ही आपके खाते में जमा रकम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर देगी.
- अगर आपका भा कोई पुराना PF खाता बंद पड़ा है, तो उसका बैलेंस और आधार-बैंक वेरिफिकेशन जरूर चेक कर लें.
किन खातों को मिलेगा फायदा?
- इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें रखी गया हैं. आपका PF खाता बंद होना चाहिए.
- खाते में जमा पैसा 1,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए. खाताधारक का आधार वेरिफाइड होना जरूरी है.
- साथ ही पहचान और बैंक खाते से जुड़ी जांच पूरी होनी चाहिए. इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले खातों में EPFO खुद सेटलमेंट की प्रोसेस शुरू करेगा.
- हालांकि हर बंद खाते को इसका फायदा नहीं मिलेगा. पात्रता और वेरिफिकेशन पूरा होने पर ही पेमेंट किया जाएगा.
करीब 1 लाख खाताधारकों को होगा फायदा
EPFO की इस नई पहल से करीब 1 लाख लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन बंद खातों में जमा करीब 5 करोड़ रुपये की रकम का निपटारा किया जाएगा. इसका मकसद उन लोगों को राहत देना है, जिनके पुराने PF खातों में थोड़ी सी रकम पड़ी हुई है और वे किसी वजह से उसे निकाल नहीं पाए थे.
