Safe Shopping Tips Cyber Alert: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है. इसके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी ऑफर्स की भरमार लग जाती है. ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऐप पर कपड़े, मोबाइल, टीवी और घर के सामान पर भारी छूट मिलती है. इसी वजह से लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग कते हैं. लेकिन इसी दौरान साइबर ठग भी बहुत एक्टिव हो जाते हैं. वे सस्ते ऑफर, फर्जी वेबसाइट और नकली कस्टमर केयर के नाम पर लोगों की ठगने की कोशिश करते हैं.
ऐसे में त्योहारों पर शॉपिंग करते समय सिर्फ अच्छी डील देखना ही काफी नहीं है. आपको यह भी चेक करना जरूरी है कि आप जिस लिंक या ऑफर पर क्लिक कर रहे हैं, वह असली है या नकली. आइए जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शपिंग करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
फेक वेबसाइट से रहें सावधान
साइबर ठग अक्सर असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट या ऐप बना लेते हैं. इन वेबसाइट पर बड़े-बड़े डिस्काउंट दिखाकर लोगों को शॉपिंग के लिए लुभाया जाता है. जैसे ही आप वहां से सामान खरीदते हैं और पेमेंट करते हैं, आपका पैसा ठगों के पास चल जाता है. इसलिए किसी भी वेबसाइट से शॉपिंग करने से पहले चेक कर लें कि वह असली है या नहीं. किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक से कभी भी शॉपिंग न करें.
बहुत ज्यादा सस्ते ऑफर के झांसे में न आएं
त्योहारों में जब किसी प्रोडक्ट पर 80 से 90 प्रतिशत तक की छूट दिखती है, तो लोग बिना सोचे समझे उसे खरीद लेते हैं. ठग इसी जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं. अगर किसी महंगे सामान की कीमत बहुत कम दिख रही है, तो पहले उसे दूसरी वेबसइट पर भी चेक कर लें. बिना पूरी जानकारी के कभी भी एडवांस में ऑनलाइन पेमेंट न करें.
ये भी पढ़ें-WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! ये 5 सीक्रेट Privacy फीचर्स नहीं किए ऑन तो अकाउंट नहीं रहेगा सेफ
पेमेंट करते समय सावधानी रखें
ऑनलाइन पेमेंट करते समय हमेशा सुरक्षित तरीका अपनाएं. कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन सबसे सुरक्षित माना जाता है. अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करी रहे हैं, तो UPI, क्रेडिट कार्ड या भरोसेमंद वॉलेट का ही इस्तेमाल करें. किसी भी अनजान लिंक पर अपना बैंक डिटेल या OTP बिल्कुल भी शेयर न करें.
