गूगल ने किया बड़ा ऐलान, अब वॉट्सऐप की तरह सुरक्षित होगा आपका Gmail, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

Gmail: गूगल ने ऐलान किया है कि अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स भी अपने जीमेल ऐप पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे. इस नए अपडेट के बाद आपको सुरक्षित ईमेल भेजने के लिए किसी कंप्यूटर या अलग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होगी.
gmail new feature

जीमेल में आ रहा है नया फीचर

Gmail: गूगल अब जीमेल के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा लेकर आया है, जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स को मिलेगी. इसका मतलब है कि वॉट्सऐप की तरह अब आपके ईमेल भी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और उन्हें बीच में कोई नहीं पढ़ पाएगा. इस अपडेट के बाद आपको सुरक्षित ईमेल भेजने के लिए किसी बाहरी सॉफ्टवेयर या ऐप की जरूरत नहीं होगी और आपकी निजी जानकारी सीधे और सुरक्षित तरीके से रिसीवर तक पहुंच जाएगी.

एंड टू एंड एनक्रिप्शन क्या है?

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को आप एक डिजिटल ताले की तरह समझ सकते हैं. यह तकनीक यह पक्का करती है कि आपका मैसेज या ईमेल सिर्फ भेजने वाला और पाने वाला ही पढ़ सके बीच में कोई दूसरा उसे खोल नहीं पाएगा. इसे एक उदाहरण से समझें जैसे आपने सोने-चांदी से भरा एक संदूक भेजा, जिस पर ताला लगा है और उसकी चाबी सिर्फ उसी व्यक्ति के पास है जिसे आपने वह संदूक भेजा है. यह सिस्टम ठीक इसी तरह आपकी डिजिटल जानकारी को पूरी तरह सुरक्षित रखता है.

इन यूजर्स को यह नया सुविधा मिलेगी

गूगल ने ऐलान किया है कि अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स भी अपने जीमेल ऐप पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे. इस नए अपडेट के बाद आपको सुरक्षित ईमेल भेजने के लिए किसी कंप्यूटर या अलग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होगी. आप सीधे अपने मोबाइल ऐप से ही पूरी तरह सुरक्षित और प्राइवेट ईमेल लिख, भेज और पढ़ सकेंगे.

यह सुविधा बिजनेस यूजर्स के लिए

यह सुविधा खास तौर पर गूगल वर्कस्पेस के एंटरप्राइज यानी बिजनेस यूजर्स के लिए है, जिनके पास क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन का ऑप्शन मौजूद है. इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले कंपनी के एडमिन को मोबाइल (एंड्रॉयड और आईओएस) सपोर्ट को एक्टिवेट करना होगा. एक बार एडमिन की ओर से सेटिंग चालू होने के बाद ही कर्मचारी या यूजर्स इस सुरक्षित फीचर का फायदा उठा पाएंगे.

ये भी पढ़ें-आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा वॉट्सएप…? एलन मस्‍क के आरोपों के बाद कंपनी का आया जवाब

नए फीचर से क्या फायदा होगा?

गूगल के अनुसार, यह अपडेट अब सभी डोमेन (रैपिड और शेड्यूल रिलीज) के लिए शुरू हो चुका है. अब यूजर्स को सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने के लिए कंप्यूटर या किसी बाहरी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगी. मोबाइल पर यह सुविधा मिलने के बाद, आप कहीं भी रहकर सीधे अपने फोन से ही पूरी तरह सुरक्षित तरीके से ईमेल भेज और पढ़ सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें