आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा वॉट्सएप…? एलन मस्क के आरोपों के बाद कंपनी का आया जवाब
वॉट्सएप की प्राइवेसी पर उठ रहे सवाल
WhatsApp Privacy: दुनियाभर में आज के समय में हर कोई व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है. अब इसी व्हाट्सएप के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. व्हाट्सऐप की प्राइवेसी को लेकर एलन मस्क और पावेल दूरोव ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मस्क ने कहा है कि व्हाट्सएप भरोसे के लायक ही नहीं है. दूसरी तरफ दूरोव ने इसे अब तक का सबसे बड़ा एन्क्रिप्शन फ्रॉड बताता है.
पूरा विवाद अमेरिका में व्हाट्सऐप के खिलाफ दायर एक नए क्लास एक्शन मुकदमे के बाद शुरू हुआ है. यह याचिका जनवरी में कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में ब्रायन वाई, शीराजी और निंदा सैमसन की तरफ से दाखिल की गई थी. इसमें मेटा प्लेटफॉर्म और एक्सेंचर को पक्षकार बनाया गया है, इसके साथ ही ज्यूरी ट्रायल और हर्जाने की मांग की गई है.
याचिकाकर्ताओं ने क्या आरोप लगाए हैं?
याचिका में दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के मैसेज को बीच में ही इंटरसेप्ट करता है और कथित तौर पर उन्हें तीसरी पार्टियों के साथ शेयर करता है. यह आरोप सीधे तौर पर कंपनी के ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ के दावे पर सवाल खड़े करता है. फिलहाल यह मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसमें अब तक कोई फैसला नहीं आया है. जबकि इस तरह के आरोपों के बाद लोग प्राइवेसी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं.
मास्क और डुरोव ने क्या कहा?
एलन मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यूजर्स से X चैट इस्तेमाल करने की अपील की है. इसके साथ ही दावा किया कि वहां “असली प्राइवेसी” मिलती है. वहीं, डुरोव ने कहा कि व्हाट्सएप अरबों यूज़र्स को गुमराह कर रहा है, जबकि टेलीग्राम ने कभी यूजर्स की प्राइवेसी से समझौता नहीं किया है. दोनों ने अपने अपने लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने की अपील की है.
आरोपों पर मेटा ने क्या दिया जवाब?
मेटा पर लग रहे आरोपों के बाद उसकी प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कंपनी के मुताबिक यह सभी दावे पूरी तरह झूठे और बेतुके हैं. मेटा का कहना है कि व्हाट्सएप पिछले कई सालों से सिग्नल प्रोटोकॉल पर आधारित एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है. जिससे मैसेज सिर्फ भेजने वाले और पाने वाले तक ही सीमित रहते हैं.
पुरानी है मस्क-जुकरबर्ग की टक्कर
मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच टकराव पहले से चला आ रहा है. ट्विटर (अब X) के अधिग्रहण के बाद जुकरबर्ग ने ‘Threads’ लॉन्च कर सीधी चुनौती दी थी. दोनों के बीच ‘केज फाइट’ तक की बात हो चुकी है, जिससे यह लड़ाई और चर्चित हो गई.
ये भी पढ़ें: ईरान-US बातचीत से पहले इस्लामाबाद बना ‘हॉटस्पॉट’, क्या हैं पाकिस्तान की तैयारी?