MP Gold-Silver Price Today: एमपी में सराफा बाजार खुलते ही चांदी लुढ़की, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए 16 फरवरी के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा था. वहीं अब इनके दामों को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है. शादी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज यानी 16 फरवरी 2026 को सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि आज का ताजा रेट एमपी के कई शहरों में लागू हो चुका है.
आज 16 फरवरी दिन सोमवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर सहित एमपी के सभी शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव लागू हो गए हैं.
Bankbazaar.com के अनुसार, मध्य प्रदेश में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 14,390 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल 14,510 रुपये थी. यानी कल के मुकाबले आज सोना 120 रुपये सस्ता हो गया है.
सोमवार 16 फरवरी को 8 ग्राम सोने की कीमत गिरकर 1,15,120 हो गई है, जबकि कल यह 1,16,080 रुपये थी. इस तरह आज इसके दाम में 960 रुपये की बचत देखने को मिली है.
वहीं 10 ग्राम सोने के दाम में भी भारी गिरावट आई है. आज इसकी कीमत 1,43,900 रुपये है, जो रविवार को 1,45,100 रुपये थी. यानी आज खरीदारों को सीधे 1,200 रुपये का फायदा मिल रहा है.
सराफा बाजार में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम भी गिर गए हैं.जहां 1 ग्राम सोना 126 रुपये सस्ता होकर 15,110 रुपये पर आ गया है, वहीं 8 ग्राम सोने की कीमत में 1,008 रुपये की कमी आई है और यह अब 1,20,880 रुपये में मिल रहा है.
10 ग्राम सोने की बात करें तो आज इसकी कीमत 1,51,100 रुपये दर्ज की गई है, जबकि कल यह 1,52,360 रुपये थी. इस तरह कल के मुकाबले आज 10 ग्राम सोने के दाम में 1,260 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली है.
सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी सस्ती हो गई है. कल जो चांदी 280 रुपये प्रति ग्राम थी, वह आज 15 रुपये गिरकर 265 रुपये पर आ गई है.
एमपी में आज चांदी के दाम 15 रुपये प्रति ग्राम कम हुए हैं, जिससे अब 1 ग्राम चांदी की कीमत 280 रुपये से घटकर 265 रुपये हो गई है.
16 फरवरी के दिन सराफा बाजार खुलते ही 1 किलो चांदी के दाम 15, 000 रुपये गिर गए हैं, जिससे इसकी कीमत 2,80,000 रुपये से घटकर अब 2,65,000 रुपये हो गई है.