Vistaar NEWS

GTA 6 में बेंगलुरु का बड़ा योगदान, 1600 से ज्यादा भारतीय डेवलपर्स ने निभाई अहम भूमिका

GTA 6

GTA 6 गेम

1600 Bengaluru Developers Contributed: दुनिया भर के गेमर्स इस वक्त एक ही नाम ले रहे हैं GTA 6. लॉन्च होते ही यह गेम हर जगह छा गया है और लोग इसे खरीदने के लिए टूट पड़े हैं. इसी बीच भारत के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. इस सुपरहिट गेम के पीछे बेंगलुरु के लोगों की बड़ी मेहनत छिपी है. बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने X पर जानकारी दी है कि GTA 6 को तैयार करने में बेंगलुरु के 1,600 से ज्यादा डेवलपर्स ने काम किया है. मतलब यह गेम सिर्फ विदेशी नहीं है, इसमें भारतीय टैलेंट की भी बड़ी हिस्सेदारी है.

GTA 6 में बेंगलुरु की टीम की बड़ी भूमिका

GTA 6 गेम लॉन्च होने से पहले सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसके बारे में कुछ जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि सिर्फ विदेशी कंपनी ही नहीं, बल्कि भारत के लोगों ने भी GTA 6 में बड़ी भूमिका निभाई है. सांसद तेजस्वी सूर्या के अनुसार, बेंगलुरु में Rockstar India की एक टीम बनी हुई है, जिसने GTA 6 गेम का एक बड़ा और अहम हिस्सा तैयार किया है.

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि बेंगलुरु को सिर्फ आईटी इंडस्ट्री के लिए जाना जाता था, लेकिन अब ग्लोबल वीडियो गेम डेवलपमेंट सेक्टर में इसने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

एक कंप्यूटर से शुरू हुई थी Dhruva Interactive की कहानी

इस पूरी कहानी की शुरुआत साल 1995 में हुई थी, जब राजेश राव ने Dhruva Interactive की शुरुआत की थी. उस वक्त उनके पास सिर्फ एक कंप्यूटर था. शुरुआत में यह एक मल्टीमीडिया कंपनी थी, जिसने 1997 में गेम बनाने की दुनिया में कदम रखा.

धीरे-धीरे इस स्टूडियो ने विदेशी गेमिंग कंपनियों के बीच अपनी अच्छी पहचान बना ली. इसने Microsoft के मशहूर गेम Forza Motorsport समेत कई बड़े विदेशी गेम्स में काम किया.

2019 में Rockstar Games ने खरीदा भारतीय स्टूडियो

Dhruva Interactive की बढ़ती पहचान को देखते हुए दिसंबर 2016 में स्वीडन की गेमिंग कंपनी Starbreeze ने इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीदी. इसके बाद मई 2019 में Rockstar Games ने 7.9 मिलियन डॉलर में Starbreeze से इस भारतीय स्टूडियो को खरीद लिया.

इस डील के बाद इस कंपनी के डेवलपर्स Rockstar India टीम का हिस्सा बन गए. कंपनी के संस्थापक राजेश राव का कहना है कि Rockstar ने यह कंपनी सिर्फ यहां के बेहतरीन टैलेंट की वजह से खरीदी थी.

Exit mobile version