HDFC Festive Season Discounts: फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह ग्राहकों को शानदार छूट मिल रही है. इसी बीच HDFC बैंक ने अपना फेस्टिव ट्रीट्स 2026 अभियान शुरू किय है. इस ऑफर में लोन, क्रेडिट कार्ड, सेविंग्स अकाउंट और करंट अकाउंट पर कई फायदे मिल रहे हैं. बैंक का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने और कुछ पेमेंट ऑप्शन इस्तेमाल करने पर ग्राहक 70,000 रुपये तक बचा सकते हैं.
लोन और बैंकिंग सर्विस पर भी ऑफर
HDFC बैंक के इस फेस्टिव ऑफर में कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडक्ट शामिल हैं. इसमें एक्सप्रेस पर्सनल लोन, एक्सप्रेस कार लोन, व्हीकल लोन, होम लोन और गोल्ड लोन जैसे ऑप्शन हैं. इसके अलावा स्पेशल सेविंग्स अकाउंट और कारोबारियों ककी लिए MyBusiness बैंकिंग सर्विस पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं. हालांकि हर प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए ऑफर का फायदा लेने से पहले बैंक के नियम और शर्तें जरूर चेक कर लें.
कपड़ों से लेकर ट्रैवल तक पर मिलेगी छूट
फेस्टिव ट्रीट्स 2026 के तहत कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, होम डेकोर और ज्वेलरी जैसी कैटेगरी में भी ऑफर मिल रहे हैं. बैंक के अनसार क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने और डेबिट या क्रेडिट कार्ड से EasyEMI पेमेंट करने पर भी बचत होगी. इस अभियान के लिए बैंक ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है. इनमें LG, Google Pixel, Samsung, OnePlus, Vijay Sales, Croma, Reliance Digital, MakeMyTrip, Myntra, Reliance Centro, World of Titan, Royaloak, Honda, GRT Jewellers और Joyalukkas जैसे ब्रांड शामिल हैं.
त्योहारों में क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल करें
क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसके कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट और डिस्काउंट के नियम क्या हैं, क्योंकि हर कार्ड की शर्तें अलग-अलग होती हैं. केवल ऑफर या छूट के लालच में आकर बजट से बाहर जकर फिजूलखर्च करने से बचें. सबसे जरूरी बात यह है कि त्योहारों की शॉपिंग के बाद अपने क्रेडिट कार्ड का बिल हमेशा समय पर भरें.
