Holi Special Trains 2026: होली पर घर जाने की टेंशन खत्म, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट और टाइमिंग

Holi Special Trains 2026: रेलवे बोर्ड ने होली 2026 के अवसर पर यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. इन ट्रेनों को चलाने का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़ और माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले लोगों को भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत देना है.
Train

होली स्पेशल ट्रेन 2026

Holi Special Trains 2026: होली का त्योहार करीब है और हर कोई अपने परिवार के साथ घर पर यह पर्व मनाना चाहता है. लेकिन इस खास मौके पर ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण कंफर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोग सीट न मिलने की वजह से अपना सफर रद्द कर देते हैं. लेकिन इस बार यात्रियों की इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया है ताकि आपकी घर वापसी आसान हो सके.

रेलवे बोर्ड ने होली 2026 के अवसर पर यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. इन ट्रेनों को चलाने का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़ और माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले लोगों को भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत देना है. इस विशेष पहल से यात्री न केवल बिना किसी परेशानी के अपने घर पहुंच सकेंगे, बल्कि उनका सफर भी पहले से अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगा.

बिहार जाने के लिए कौन सी स्पेशल ट्रेनें हैं?

  • नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल (04054/04053): यह ट्रेन 20 फरवरी से 6 मार्च तक हर शाम 7:50 बजे दिल्ली से चलेगी और करीब 12 घंटे में बरौनी पहुंचेगी. वापसी में यह 22 फरवरी से 8 मार्च तक रोज़ाना चलेगी. इसमें एसी, स्लीपर और जनरल तीनों डिब्बे उपलब्ध हैं.
  • नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल (04060/04059): दिल्ली से सुपौल के लिए यह ट्रेन 20 फरवरी से रोज रात 9:35 बजे रवाना होगी. सुपौल से वापसी की ट्रेन 22 फरवरी से सुबह 7:00 बजे मिलेगी. इसमें भी सभी श्रेणियों AC, स्लीपर, जनरल के कोच दिए गए हैं.
  • आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल (04014/04013): आनंद विहार से यह ट्रेन 27 फरवरी से 6 मार्च तक दोपहर 3:40 बजे चलेगी. नेपाल सीमा के पास रहने वाले लोगों के लिए घर जाने का यह सबसे अच्छा ऑप्शन है. वहीं वापसी में यह रात 9:30 बजे रवाना होगी.

यूपी के लिए कौन सी होली स्पेशल ट्रेनें हैं?

  • नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल (04022/04021): यह ट्रेन 20, 27 फरवरी और 6 मार्च को दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे चलेगी. वापसी अगले दिन सुबह 7:00 बजे होगी.
  • वाराणसी-नई दिल्ली (04209/04210): वाराणसी से यह 24 फरवरी से रोज रात 10:30 बजे चलेगी. दिल्ली से वापसी रोज़ाना शाम 7:25 बजे होगी.
  • अयोध्या-आनंद विहार (04213/04214): यह ट्रेन खास तारीखों पर अयोध्या से शाम 6:20 बजे चलेगी, जो रात 8:45 बजे लखनऊ पहुंचते हुए दिल्ली जाएगी.
  • वाराणसी-माता वैष्णो देवी कटरा (04603/04604): फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते में यह ट्रेन कटरा और वाराणसी के बीच कई फेरे लगाएगी.

चंडीगढ़-लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेनें और रूट

  • चंडीगढ़-गोरखपुर (04514/04513): चंडीगढ़ से 26 फरवरी और 5 मार्च को रात 11:35 बजे चलेगी. वापसी 27 फरवरी और 6 मार्च को होगी.
  • लखनऊ-नई दिल्ली (04203/04204): लखनऊ से 23 फरवरी और 2 मार्च को सुबह 8:05 बजे चलेगी. दिल्ली से वापसी रात 8:20 बजे होगी.

ये भी पढ़ें-Holi Special Trains: जबलपुर से अयोध्या-दिल्ली जाना हुआ आसान, होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल

कहां और कैसे करें टिकट बुकिंग?

इन होली स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर शुरू हो चुकी है और आप इस प्लेटफॉर्म से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं. बता दें कि ये स्पेशल ट्रेनें हैं जिस वजह से इनका किराया सामान्य से थोड़ा ज्यादा हो सकता है. फिलहाल कई ट्रेनों में सीटें खाली हैं इसलिए वेटिंग लिस्ट से बचने के लिए अपनी टिकट तुरंत बुक करें.

क्या करें कि कंफर्म टिकट मिल जाए?

  • टिकट बुक करते समय ‘विकल्प’ को जरूर चुनें. अगर आपकी पसंद की ट्रेन में सीट नहीं मिलती, तो रेलवे आपको उसी रास्ते की किसी दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट दे सकता है.
  • अगर आपके घर तक के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिल रही है, तो पहले दिल्ली से लखनऊ या कानपुर तक की टिकट लें. वहां से आप बस या दूसरी ट्रेन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • ज्यादा भीड़ वाले रास्तों पर रेलवे ‘क्लोन ट्रेनें’ (उसी समय के आसपास चलने वाली दूसरी ट्रेन) भी चलाता है. इसकी जानकारी आप स्टेशन या रेल ऐप से ले सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें