Israel-Iran War के बीच IndiGo से लेकर AIR INDIA ने की 444 फ्लाइट्स कैंसिल, दुबई-अबू धाबी में फंसे हजारों भारतीय
India flight cancellations
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी की ओर से ईरान पर किए संयुक्त हमले से मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. मिडिल ईस्ट की इस जंग ने दुनियाभर में चिंता में माहौल पैदा कर दिया है. खबरों की माने तो शनिवार को किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई मारे गए हैं. खामनेई के मारे जाने से ईरान बौखला उठा है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी. इन सब गितविधियों का असर हवाई सफर पर देखने को मिल रहा है. ईरान पर हुए हमले की वजह से शनिवार को 410 उड़ानें रद्द की गईं थी और अब खबर है कि रविवार को भारत 444 इंटरनेशनल उड़ानें रद्द कर सकता है.
मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं
DGCA एयरलाइन कंपनियों के साथ समन्वय बनाए हुए है ताकि सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके. मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो कि उड़ानों की रद्द होने से फंस गए हैं. वहीं भारत में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक युद्ध की वजह से से फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण दिल्ल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई यात्री फंसे हैं.
एयर इंडिया ने की उड़ाने कैंसिल
मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए एअर इंडिया ने अपनी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में और कटौती करने का फैसला लिया है. एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी ट्रेवल एडवाइजरी में यह जानकारी दी है. पहले से रद्द की गई उड़ानों के अलावा 1 मार्च को संचालित होने वाली कई अलावा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं. इन उड़ानों में मुंबई-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-कोपेनहेगन, दिल्ली-लंदन हीथ्रो सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्ग शामिल हैं.
#TravelAdvisory
— Air India (@airindia) February 28, 2026
In view of the developing situation in parts of the Middle East, all Air India flights to all destinations in the Middle East have been suspended. We remain committed to maintaining the highest standards of safety for our passengers and crew. We will continue to…
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है आवश्यक जानकारी
इस असुविधा के दौरान प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आवश्यक जानकारी भेजी जा रही है. इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि मध्य पूर्व और इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही स्थिति पर गहरी निगरानी जारी रखी है. हमें पता है कि इस समय कि इस समय अनेक यात्री अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, और हम यह आश्वासन देना चाहते हैं कि हर निर्णय सोच-समझकर और सुरक्षित तरीके से लिया जा रहा है.
Travel Advisory
— IndiGo (@IndiGo6E) March 1, 2026
We continue to observe developments across parts of the Middle East and surrounding regions with utmost attentiveness. We understand that this period may feel uncertain, and we want to reassure you that every decision is being taken with care and prudence.
In…
ये भी पढ़ेंः कौन हैं मोजतबा, खामेनेई की मौत के बाद संभाली ईरान की कमान, बने नए सुप्रीम लीडर