1 मार्च से बदलेगा Indian Railways का टिकट बुकिंग सिस्टम, IRCTC से नहीं बल्कि इस ऐप से बुक होगी टिकट

Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 मार्च से पुराना UTS ऐप बंद हो जाएगा और इसकी जगह नया RailOne ऐप काम करेगा. यह सिर्फ एक साधारण टिकट ऐप नहीं है, बल्कि इसे 'ऑल-इन-वन' प्लेटफॉर्म बनाया गया है.
train

ट्रेन बुकिंग सिस्टम में बदलाव

Indian Railways New Rules: लंबी दूरी की यात्रा के लिए रेल एक आसान और सुविधाजनक साधन है. रोजाना ट्रेन से लाखों-करोड़ों लोग यात्रा करते हैं. ट्रेन में सफर करने से पहले टिकट की जरूरत होती है, जिसे यात्री IRCTC के जरिए बुक कराते हैं. वहीं 1 मार्च 2026 से रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत अब जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट IRCTC ऐप के बजाय दूसरे ऐप के जरिए बुक होंगे. होली का त्योहार नजदीक है और यदि आप रेलवे के इस बदलाव से अनजान हैं, तो आपको घर पहुंचने में समस्या हो सकती है. इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि 1 मार्च से आप जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए किस ऐप का उपयोग कर सकेंगे.

अब इस ऐप से होगी टिकट बुकिंग

भारतीय रेलवे के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 मार्च से पुराना UTS ऐप बंद हो जाएगा और इसकी जगह नया RailOne ऐप काम करेगा. यह सिर्फ एक साधारण टिकट ऐप नहीं है, बल्कि इसे ‘ऑल-इन-वन’ प्लेटफॉर्म बनाया गया है. अब आपको जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, रिजर्वेशन और ट्रेन स्टेटस देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपकी यात्रा से जुड़ी सारी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी, जिससे टिकट बुकिंग आसान होगी और आपका समय भी बचेगा.

डिजिटल पेमेंट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा?

  • रेलवे के RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर अब आपको बचत का मौका मिल रहा है.
  • अगर आप इस ऐप से जनरल टिकट बुक करते हैं और डिजिटल पेमेंट करते हैं, तो आपको 3 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा.
  • यह सुविधा 14 जुलाई 2026 तक चालू रहेगी.
  • आप UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और R-Wallet में से किसी भी तरीके से पैसे चुका सकते हैं.
  • अगर आपके पास पहले से R-Wallet में पैसे हैं, तो आप उन्हें इस नए ऐप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे.
  • रेलवे का मकसद है कि लोग कैश के बजाय ज्यादा से ज्यादा डिजिटल तरीके से टिकट बुक करें.

ये भी पढ़ें-Indian Railways Rules: ट्रेन में ये सामान ले गए तो हो सकती है जेल, जानिए भारतीय रेलवे के सख्त नियम

RailOne ऐप कैसे काम करेगा?

  • RailOne ऐप के जरिए टिकट बुक करना बहुत आसान है.
  • आप ऐप पर नया अकाउंट बना सकते हैं या अपने पुराने IRCTC अकाउंट को इससे जोड़ सकते हैं.
  • होम स्क्रीन पर ‘Search Train’ पर जाएं और वहां उस स्टेशन का नाम लिखें जहां से आपको जाना है और जहां तक जाना है.
  • आप चाहें तो सीधे ट्रेन का नाम या नंबर डालकर भी उसे खोज सकते हैं.
  • आपके सामने ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी, उसमें से अपनी सुविधा के अनुसार क्लास चुन लें.
  • यात्री की जानकारी भरने के बाद UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करें.
  • पैसा कटते ही आपका टिकट ऐप में आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या किसी को शेयर भी सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें