iPhone 17 पर महा-सेल! Croma की ‘Everything Apple Sale’ में मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए कीमत

iPhone 17: आईफोन 17 पर मिल रहे शानदार ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इसे काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं. अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 23,500 रुपये तक की वैल्यू और 8,000 रुपये का अलग से बोनस मिल सकता है.
iPhone 17

iPhone 17 फोन

iPhone 17: अगर आप iPhone 17 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. Croma की ‘एवरीथिंग एप्पल सेल’ में एप्पल के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है. इस सेल में iPhone 17 जिसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये थी, उसे आप अलग-अलग ऑफर्स का फायदा उठाकर केवल 44,768 रुपये में घर ला सकते हैं. कम कीमत में आईफोन पाने की चाहत रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है.

iPhone 17 को कम कीमत में कैसे खरीदें?

आईफोन 17 पर मिल रहे शानदार ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इसे काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं. अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 23,500 रुपये तक की वैल्यू और 8,000 रुपये का अलग से बोनस मिल सकता है. इसके साथ ही कूपन डिस्काउंट और टाटा न्यू कॉइन्स के फायदों को जोड़कर यह फोन आपको मात्र 44,768 रुपये में मिल सकता है. यदि आपके पास टाटा न्यू कॉइन्स नहीं हैं, तो भी बैंक डिस्काउंट के साथ आप इसे 48,742 रुपये में खरीद सकते हैं. बजट कम होने पर आप 2,073 रुपये की आसान मासिक EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

‘एवरीथिंग एप्पल सेल’ कब तक चलेगा?

क्रोमा की ‘एवरीथिंग एप्पल सेल’ 3 अप्रैल से शुरू हो गई है और यह 19 अप्रैल तक चलेगी. इस सेल के दौरान आप आईफोन, मैकबुक, आईपैड और एयरपोड्स जैसे एप्पल प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप नया गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन शानदार ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आपके पास 19 तारीख तक का समय है.

ये भी पढ़ें-कमर्शियल सिलेंडर की जगह कर रहे घरेलू गैस का इस्‍तेमाल? हो सकती है बड़ी मुश्किल

iPhone 17 स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: इसमें 120Hz का प्रोमोशन डिस्प्ले है, जिससे स्क्रीन बहुत स्मूथ चलती है.
  • प्रोसेसर: इसमें Apple की नई A19 बायोनिक चिप लगी है, जो गेम खेलने और एक साथ कई काम करने के लिए बहुत तेज़ है.
  • मेन कैमरा: बेहतर फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा और 48MP का ही अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है.
  • सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए सामने 18MP का कैमरा है, जो ‘सेंटर स्टेज’ फीचर को सपोर्ट करता है.
  • चार्जिंग: यह फोन 40W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.

ज़रूर पढ़ें