LIC का नया हेल्थ शील्ड प्लान लॉन्च, हॉस्पिटल में भर्ती होने पर हर दिन मिलेंगे 10 हजार रुपये तक
LIC पॉलिसी
LIC Health Shield Plan: आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को इलाज के लिए कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़े, तो परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ जाती है. इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हेल्थ शील्ड प्लान 907 लॉन्च किया है. इस पॉलिसी की खास बात यह है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान तय शर्तें पूरी होने पर रोजाना आर्थिक सहायता मिल सकती है.
हर दिन मिलेंगे 2500 से 10000 रुपये
LIC के इस प्लान में हॉस्पिटल कैश बेनिफिट की सुविधा दी गई है. इसके तहत पॉलिसीधारक को हॉस्पिटल में भर्ती रहने पर प्रतिदिन 2,500 रुपये सी लेकर 10,000 रुपये तक मिल सकते हैं. इस रकम का इस्तेमाल मरीज के परिवार वाले इलाज के दौरान होने वाले दूसरे खर्चों के लिए कर सकते हैं.
प्लान से जुड़े खास फायदे
- इस पॉलिसी में कई एक्स्ट्रा सुविधाएं भी शामिल हैं. अगर कोई व्यक्ति एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहता है, तो उसे एक्स्ट्रा एकमुश्त राशि मिल सकती है.
- वहीं लगातार तीन साल तक कोई क्लेम नहीं करने पर डेली बेनिफिट में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है.
- इसके अलावा पॉलिसी के तहत हेल्थ चेकअप की सुविधा भी दी जाती है.
- इस प्लान की टाइम 15 साल रखी गई है.
- इसका प्रीमियम पॉलिसीधारक की उम्र, परिवार के सदस्यों और चुने गए बेनिफिट के आधार पर तय होगा.
- कुछ विशेष परिस्थितियों में प्रीमियम माफी की सुविधा भी मिल सकती है.
सर्जरी और गंभीर बीमारियों पर भी मिलेगा लाभ
हेल्थ शील्ड प्लान में बड़ी सर्जरी के लिए एकमुश्त रकम मिलने का प्रावधान है. इसके अलावा कुछ गंभीर बीमारियों और निर्धारित मेडिकल प्रक्रियाओं के इलाज पर भी आर्थिक सहायता मिल सकती है. हालांकि, इन सभी सुविधाओं के लिए अस्पताल में भर्ती रहने की न्यूनतम अवधि और दूसरे नियम लागू होंगे.
ये भी पढ़ें-1 नवंबर से बदल गए 5 बड़े नियम, टोल पास से लेकर मोबाइल कॉल और पेंशन तक पर पड़ेगा असर
पॉलिसी लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पॉलिसी खरीदने से पहले इसके सभी लाभ, क्लेम की शर्तें और भुगतान की सीमा अच्छी तरह समझ लें. ICU में भर्ती होने पर मिलने वाले लाभ, प्रीमियम पेमेंट और पॉलिसी से बाहर निकलने के नियम भी जरूर जांचें. पूरी जानकारी के लिए LIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नियम और शर्तें पढ़ें.