New Recharge Plans Launched: रिलायंस जियो ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर ग्राहकों के लिए नए रिचार्ज ऑफर पेश किए हैं. कंपनी ने इन्हें Happy New Year 2.0 नाम दिया है. इन प्लान में इंटरनेट और कॉलिंग के साथ कई डिजिटल सर्विसेज और सब्सक्रिप्शन का फायदा भ मिलेगा. जियो ने 399 रुपये और 3,999 रुपये के दो मुख्य प्लान लॉन्च किए हैं. इसके अलावा 5G डेटा और रात में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए भी खास पैक पेश किए हैं.
399 रुपये के प्लान में मिलेंगे कई फायदे
जियो के 399 रुपये वाले रिचार्ज को फ्लैगशिप प्लान बताया गया है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसके साथ 12 महीने के लिए Canva Pro का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई गई है. यूजर्स को JioHotstar Mobile, JioTV के जरिए FanCode और JioGames का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा.
3,999 रुपये के प्लान में एक साल की वैलिडिटी
- सालाना प्लान की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है.
- इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.
- यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत 1,590 रुपये है.
- इसके अलावा JioHotstar Mobile पर हॉलीवुड कंटेंट, FanCode और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फायदा भी मिलेगा.
15 और 25 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा
5G यूजर्स के लिए कंपनी ने दो ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं. 15 रुपये के पैक में एक दिन और 25 रुपये के पैक में दो दिनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगी. कंपनी के अनुसार, इन पैक में डाउनलोड और डेटा इस्तेमाल की कोई तय सीमा नहीं है.
50 रुपये में रातभर मिलेगा डेटा
देर रात इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए 50 रुपये का पैक लाया गया है. इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा. यह पैक स्टूडेंट्स, गेमर्स और नाइट शिफ्ट में काम करने वालों के लिए उपयोगी हो सकता है.
कब से मिलेंगे नए रिचार्ज प्लान?
399 और 3,999 रुपये के प्लान के साथ 25 रुपये वाला ऐड-ऑन 24 नवंबर से उपलब्ध होगा. 15 रुपये वाला पैक पहले से चालू है, जबकि 50 रुपये का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से मिलेगा. ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर और रिटेल आउटलेट्स से रिचार्ज कर सकेंगे.
