Vistaar NEWS

Bank Holidays June 2026: जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

june bank holiday

जून में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे

Bank Holidays June 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. इस महीने देशभर में अलग-अलग कारणों से कुल 13 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहार भी शामिल हैं. ऐसे में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों की तारीखें पहले से जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

13 जून को दूसरे शनिवार और 27 जून को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार होने की वजह से बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. इसलिए किसी भी जरूरी बैंकिंग कार्य को समय रहते पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. ध्यान रखें कि कुछ छुट्टियां केवल विशेष राज्यों या शहरों में लागू होती हैं, इसलिए अपने क्षेत्र की बैंक अवकाश सूची भी जरूर जांच लें. बैंक छुट्टियों का कैलेंडर RBI द्वारा तय किया जाता है और बैंक अपनी ओर से छुट्टियां घोषित नहीं कर सकते.

जून 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

ये भी पढ़ें-New Rules Change June 1: UPI से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू

हालांकि जून महीने में बैंक शाखाएं 13 दिन बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह 24×7 उपलब्ध रहेंगी. UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं का उपयोग बिना किसी रुकावट के किया जा सकेगा. यानी बैंक बंद रहने पर भी पैसे भेजने, भुगतान करने और नकदी निकालने जैसे जरूरी काम आसानी से किए जा सकेंगे.

Exit mobile version