New Rules Change June 1: UPI से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

June 1 New Rules: 1 जून 2026 से सरकार कई बड़े बदलाव करने जा रही है, जिनके बारे में आपके लिए जान लेना बहुत जरूरी है. 1 जून से नए नियम लागू होने के बाद इसका सीधा असर आपकी जेब और फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ेगा.
Rule Change 1 june

1 जून स होंगे कई बदलाव

UPI LPG Rules Change: दो दिन बाद मई का महीना खत्म हो जाएगा और नए महीने यानी जून की शुरुआत होगी. सरकार महीने की पहली तारीख को रोजमर्रा से जुड़ी चीजों में बदलाव करती है. ठीक इसी तरह 1 जून 2026 से सरकार कई बड़े बदलाव करने जा रही है, जिनके बारे में आपके लिए जान लेना बहुत जरूरी है. 1 जून से नए नियम लागू होने के बाद इसका सीधा असर आपकी जेब और फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि 1 जून से कौन-कौन से सात बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

1 जून 2026 से UPI पेमेंट में होगा बदलाव

1 जून 2026 से UPI पेमेंट में बदलाव होने जा रहा है. इन दिनों धोखाधड़ी के कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जहां आए दिन लोग UPI पेमेंट के ज़रिए ठगों के शिकार हो जाते हैं. इस फ्रॉड को रोकने के लिए NPCI ने एक बड़ा फैसला लिया है. 1 जून से यदि आप UPI के ज़रिए किसी को पैसा भेजते हैं, तो आपको उस व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा. अब QR कोड या मोबाइल नंबर से पैसा ट्रांसफर करने पर धोखाधड़ी की समस्या कम हो सकेगी और आप सही व्यक्ति को आसानी से पहचान सकेंगे.

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

LPG सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है. तेल कंपनियां गैस और CNG-PNG के दामों की समीक्षा करती हैं. इस बार ईरान में चल रहे तनाव की वजह से गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, जिसके कारण रसोई गैस महंगी हो सकती है.

PAN कार्ड के रुल्स हुए चेंज

PAN कार्ड से जुड़े नियमों में इनकम टैक्स विभाग ने कुछ नए बदलाव किए हैं. अब 50 हजार रुपये तक नकद जमा करने के लिए PAN कार्ड की जरूरत नहीं होगी. वहीं दूसरी तरफ 20 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री और गिफ्ट डीड जैसे बड़े लेनदेन में PAN कार्ड देना जरूरी कर दिया गया है.

1 जून से ATM से कैश निकालना होगा महंगा 

जून महीने से कई बैंक ATM इस्तेमाल करने के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं. फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट लेने पर पहले से ज्यादा फीस देना पड़ सकता है. इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक की नई गाइडलाइन जरूर पढ़ लें.

रेलवे के रूट और ट्रेनों में बदलाव

रेलवे विभाग ट्रैक अपग्रेड और मरम्मत का काम कर रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं. करीब 77 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. इसका असर खासतौर पर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों पर देखने को मिलेगा.

सोलर पैनल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है

सरकार की सूर्य घर योजना के तहत अब केवल ALMM सूची में शामिल सोलर पैनल ही लगाए जा सकेंगे. यानी सरकारी मंजूरी वाले पैनल का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा. नए नियम लागू होने से सोलर पैनल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ग्राहकों के खर्च पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-UPI से तुरंत कितना PF का पैसा निकाल पाएंगे कर्मचारी? जानिए EPFO 3.0 का नया नियम

FD की ब्याज दरों में होगा बदलाव

कई सरकारी और प्राइवेट बैंक FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं. RBI की नई नियमों के अनुसार, कुछ पुरानी योजनाएं बंद हो सकती हैं और नई ब्याज दरें लागू की जा सकती हैं. ऐसे में निवेश करने वालों को नई दरों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है, ताकि वे बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकें.

ज़रूर पढ़ें