Kanwar Yatra Must-Have Items: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और भक्त पहले ही दिन से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालु कांवड़ लेकर हरिद्वार, गंगोत्री और गौमख जैसे दूसरे पवित्र स्थलों तक जा रहे हैं. मान्यता है कि सावन के महीने में कांवड़ ले जाने से भगवान शिव कांवड़ियों पर प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
कई बार देखा गया है कि कांवड़ ले जाने वाले भक्त बीमार और बीच रास्ते में परेशान हो जाते हैं, जिस वजह से उनकी यह यात्रा पूरी नहीं हो पाती है और वे अपनी मंजिल तक पहुंचने में नाकाम हो जाते हैं, जिससे उनका संकल्प भी अधूरा रह जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर से निकलने और कांवड़ ले जाने से पहले किन 8 चीजों का ध्यान रखें, ताकि बीच रास्ते में कोई परेशानी या समस्या न हो.
पहचान पत्र साथ रखें
- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई सरकारी आईडी साथ रखें.
- एक फोटोकॉपी भी बैग में रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी रहे.
दवाएं और फर्स्ट एड किट रखें
- अगर आप रोज दवा लेते हैं, तो पूरी यात्रा की दवा साथ रखें.
- फर्स्ट एड किट में बैंडेज, एंटीसेप्टिक, कॉटन, ORS और ब्लिस्टर पैच जरूर रखें.
बारिश से बचाव का सामान रखें
- सावन में कभी भी बारिश हो सकती है.
- इसलिए रेनकोट, पॉन्चो और वॉटरप्रूफ बैग साथ रखें.
- इससे आपका जरूरी सामान सुरक्षित रहेगा.
मोबाइल की सुरक्षा करें
- मोबाइल को वॉटरप्रूफ पाउच में रखें.
- पावर बैंक और चार्जिंग केबल साथ रखें.
- जरूरत हो तो पहले से ऑफलाइन मैप भी डाउनलोड कर लें.
पानी और हल्का खाना रखें
- भूना चना, मखाना, ड्राई फ्रूट्स या एनर्जी बार साथ रखें.
- सिर्फ भंडारों के भरोसे न रहें.
एक्स्ट्रा कपड़े रखें
- एक जोड़ी एक्स्ट्रा कपड़े और कॉटन के मोजे साथ रखें.
- जरूरत हो तो एक एक्स्ट्रा चप्पल भी रख लें.
जरूरी जानकारी लिखकर रखें
- एक कागज पर अपना नाम और पता लिखें.
- ब्लड ग्रुप और बीमारी की जानकारी भी लिखें.
- परिवार के दो लोगों के मोबाइल नंबर जरूर लिखें.
ये भी पढ़ें-Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार को करें ये 3 अचूक उपाय, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता और चमकेगी किस्मत
यात्रा की पूरी जानकारी लें
- पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
- भीड़ वाली जगहों पर सावधानी से चलें
