Vistaar NEWS

10 गायों की डेयरी बिजनेस शुरू करने वालों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही 11.80 लाख रुपये तक की सहायता, जानें कैसे उठाएं लाभ

cow

गाय पालने पर सरकार दे रही है पैसा

Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana: अगर आप पशुपालन करते हैं या डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी अवसर वाली योजना है. उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’के तहत किसानों और पशुपालकों को 10 गायों की डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना, पशुपालकों की आय में वृद्धि करना और डेयरी उद्योग को मजबूत बनाना है.

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना क्या है?

इस योजना के अंतर्गत सरकार पशुपालकों को 10 स्वदेशी और उच्च गुणवत्ता वाली गायों की डेयरी शुरू करने के लिए वित्तीय मदद देती है. डेयरी यूनिट लगाने में आने वाली कुल लागत का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दिया जाएगा. इससे पशुपालकों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे आसानी से अपना डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकेंगे. हालांकि, एक लाभार्थी को अधिकतम 11.80 लाख रुपये तक की सहायता ही मिलेगी.

किन नस्लों की गायों पर मिलेगा लाभ?

योजना का लाभ केवल चुनिंदा स्वदेशी नस्लों की गायों पर दिया जाएगा. इनमें गिर, साहीवाल और थारपारकर नस्ल शामिल हैं.

ये गायें अधिक दूध उत्पादन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रसिद्ध हैं. सरकार इन नस्लों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को भी बढ़ावा देना चाहती है.

महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

इस योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है. सरकार ने तय किया है कि कुल चयनित लाभार्थियों में 50 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी.

ये भी पढ़ें-बदल गया राशन बांटने का नियम! अब परिवार नहीं, घर के सदस्यों के हिसाब से मिलेगा अनाज

आवेदन कहां करें?

जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है, ताकि आवेदन प्रोसेस बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके. योजना से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन की सुविधा वेबसाइट ‘nandbabadugdhmission.up.gov.in’ पर उपलब्ध है.

Exit mobile version